सबकी खबर , पैनी नज़र

October 25, 2026 1:56 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 25, 2026 1:56 am

हेल्थ वर्कशॉप में शामिल हुए 300 छात्र व फैकल्टी सदस्य

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 11 नवंबर 2022 एपीजी शिमला विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर ‘युवाओं को प्रभावित करने वाले स्वास्थ्य मुद्दों’ पर एक दिवसीय हेल्थ वर्कशॉप में 300 से अधिक छात्रों और फैकल्टी सदस्यों ने भाग लिया।
वर्कशॉप का आयोजन कार्डियोमर्सन द्वारा किया गया था, जहां इसके ग्लोबल चेयरमैन व मैक्स अस्पताल, मोहाली में कार्डियोवैस्कुलर थोरैसिक सर्जरी के डायरेक्टर डॉ. दीपक पुरी ने अपनी टीम के साथ चार सत्रों और एक इंटरैक्टिव सत्र का आयोजन किया। वर्कशॉप का उद्घाटन एपीजी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. रमेश चौहान ने किया।
वर्कशॉप को संबोधित करते हुए डॉ पुरी ने कहा कि तनाव और अवसाद आजकल 25% से अधिक युवाओं को प्रभावित कर रहा है। आत्महत्या की दर में तेजी से वृद्धि हुई है। भावनात्मक अस्थिरता, शैक्षणिक दबाव, अपर्याप्त नौकरी के अवसर, वित्तीय समस्याएं और संबंधों का तनाव आज भारतीय युवाओं पर विनाशकारी प्रभाव डाल रहा है।