सबकी खबर , पैनी नज़र

July 13, 2026 1:22 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

July 13, 2026 1:22 pm

जनता ने बनाया बदलाव का मूड, कांग्रेस सभी 10 गारंटियों को करेगी पूरा

शिमला (हिमदेव न्यूज) 12 नवंबर 2022 कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा कि जनता ने सरकार बदलने का मूड बना लिया है और आज मतदान होने के बाद 8 दिसंबर को यह साफ हो जाएगा कि कांग्रेस पार्टी की सत्ता में आ रही है। उन्होंने कहा कि बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई से आम जनता परेशान हुई है। शर्मा ने कर्मचारियों को उनका हक देने की भी बात कही। आनंद शर्मा ने कहा कि भाजपा ने जनता को गुमराह करने का काम किया है। आनंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की ओर से सभी 10 गारंटियों को हर हाल में पूरा किया जाया जाएगा। पहली गारंटी ओल्ड पेंशन स्कीम को भी कांग्रेस पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कर्मचारियों और जनता को गुमराह करने का काम कर रही है, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने हर हाल में गारंटी पूरा करने का वादा किया है।