सिरसा (हिमदेव न्यूज़) 15 नवंबर, 2022: किसान मंडियों में धान लेकर पहुंच रहे हैं। जिसके बाद अब मंडियां धान से अट चुके हैं। ऐसे में सिरसा की मंडियों की स्थिति भी खराब होने के कारण आढ़तियों ने रविवार को निजी खरीद प्रक्रिया बंद रखने का फैसला लिया है। जिसमें केवल उठान का ही काम किया जाएगा। मंडी में अभी करीब डेढ़ लाख बैग धान के पड़े हैं। इस कारण स्थिति खराब हो रही है। जिलेभर की मंडियों में लगातार धान की खरीद होने के चलते अब तक लाख क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। जिसमें से 50 फीसदी ही धान का उठान हो पाया है। मंडियों में धान रखने की जगह किसानों को नहीं मिल पा रही हैं। ऐसे में सिरसा आढ़ती एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि वह रविवार को सरकारी के साथ-साथ निजी खरीद प्रक्रिया भी बंद रखेंगे। हालांकि इससे पहले रविवार को निजी व्यापारी धान की खरीद करते थे। लेकिन अब आढ़तियों ने धान की खरीद को बंद रखने का निर्णय लिया है और सभी व्यापारियों को निर्देश दिए हैं कि वह धान को जल्द से जल्द मंडी से उठा लें। ताकि आने वाले दिनों में फिर से धान रखने के लिए मंडी में जगह बन जाए और किसानों को मंडी के रोड पर धान न रखना पड़े।जिलेभर में अब तक हुई धान की आवक धान की किस्म आवक पीआर 12 लाख 7 हजार 982 क्विंटल 1509 2 लाख 92 हजार 950 क्विंटल डीबी 4 लाख 46 हजार 429 क्विंटल





