सबकी खबर , पैनी नज़र

October 24, 2026 8:56 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 24, 2026 8:56 pm

वायु सेना द्वारा अग्निवीरवायु की भर्ती के लिए 08 नवम्बर, 2022 को अधिसूचना

सोलन (हिमदेव न्यूज़) 15 नवंबर, 2022:
ज़िला रोजगार अधिकारी सोलन ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय वायु सेना द्वारा अग्निवीरवायु की भर्ती के लिए 08 नवम्बर, 2022 को अधिसूचना को जारी की गई है।
उन्होंने बताया कि अधिसूचित पद को भरने के लिए आवेदन की तिथि 23 नवम्बर, 2022 निर्धारित है। इस पद के लिए आवेदन करने के लिए आवेदक बारहवीं पास, विज्ञान संकाय एवं अन्य अंग्रेजी विषय के साथ 50 प्रतिशत अंक व इलेकट्रिकल, मकेनिकल, इलेकट्रोनिक्स, कम्पयूटर साइंस डिप्लोमा पास 50 प्रतिशत अंक के साथ व आयु वर्ग 17-20 वर्ष के अविवाहित पुरूष व महिला आवेदक आनलाईन फाॅर्म अधिकारिक वैब साइट पर भर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए ज़िला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01792-227242 पर सम्पर्क कर सकते है।