सबकी खबर , पैनी नज़र

May 10, 2026 12:33 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

May 10, 2026 12:33 pm

सड़क पर बिखरा किसानों का मक्का, मंडी शेड में रखा व्यापारियों का अनाज कुसमैली मण्डी में आवक बढऩे से बिगड़ी व्यवस्था

छिंदवाड़ा हिमदेव न्यूज़ 16 नवंबर 2022: कुसमैली कृषि उपज मण्डी पर मक्का की आवक बढऩे से व्यवस्थाएं बिगड़ती जा रही हैं। सोमवार को मक्का करीब 40 हजार क्विंटल आने पर किसानों का अनाज सड़क पर नजर आया, जिसे ट्रक रौंदते हुए निकलते रहे। जबकि, मण्डी शेड में व्यापारियों का मक्का दिखाई दिया। किसानों ने व्यवस्था को सुधारने की मांग की।
ग्राम लावाघोघरी से आए किसान उमेश पटेल ने बताया कि वे 50 क्विंटल मक्का मण्डी में बेचने दो दिन पहले आए, लेकिन उन्हें मण्डी में शेड नहीं मिल पाया। सड़क पर मक्का डालना पड़ा। इस मक्का को सडक़ पर चलने वाले ट्रक रौंद रहे हैं। इससे मक्का की क्वालिटी खराब हो रही है। गुणवत्ता प्रभावित होने पर उनके मक्का के दाम कम हो जाएंगे। उनके अनुसार मण्डी के शेडों पर व्यापारियों का कब्जा है। किसान नरेश ठाकुर का कहना है कि मण्डी शेड पर रखे मक्का को व्यापारी तब तक नहीं उठाते हैं, जब तक रेलवे रैक नहीं लग जाती। इससे मण्डी परिसर में अव्यवस्थाएं दिखाई दे रही हैं। इसके जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारियों को तुरंत हटाना चाहिए। उनकी लापरवाही से अन्नदाता किसान परेशान होता नजर आ रहा है। इनका कहना है
कृषि उपज मण्डी में सोमवार को आवक ज्यादा रही। हालांकि मण्डी शेड ज्यादा नहीं भरे थे। यह भी एक कारण है कि मक्का में नमी होने पर किसान उसे सड़क पर सुखाने के लिए डालते हैं। इससे मक्का में चमक आने पर उन्हें अच्छे भाव मिल पाए। संघ की ओर से सभी व्यापारियों को अपने माल का उठाव शीघ्र करने कहा गया है। उनके मुताबिक इस समय मक्का के दाम 1900 से 2150 रुपए प्रति क्विंटल हैं।
-प्रतीक शुक्ला, अनाज व्यापारी संघ के अध्यक्ष