सबकी खबर , पैनी नज़र

May 2, 2026 1:31 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

May 2, 2026 1:31 pm

सुनील उपाध्याय एजुकेशन ट्रस्ट ने की कपड़ा बैंक की शुरुआत, जरूरतमंदों को बांटे जाएंगे

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 25 नवंबर, 2022 कपड़े सामाजिक क्षेत्र में जनता की भलाई के लिए काम कर रहे सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट की ओर से एक बार फिर कपड़ा बैंक की शुरुआत की जा रही है। सर्दियों के मौसम में हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड की वजह से खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है. यह परेशानी गरीब तबके के लोगों के लिए और भी ज्यादा होती है। क्योंकि उनके पास पहनने के लिए कपड़े नहीं होते। ऐसे में सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट की ओर से इन लोगों को कपड़े बांटे जाएंगे। ट्रस्ट इसके लिए यूनिवर्सिटी-कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के साथ प्रदेश भर के लोगों का सहयोग लेता है। संपन्न समाज से जुड़े लोग अपने पुराने कपड़े देख कर किसी का भला कर सकते हैं। सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट के सचिव प्रो. सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट लंबे समय से गरीब तबके के लोगों के उत्थान के लिए काम कर रहा है। कपड़ा बैंक भी गरीब तबके के समाज के लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए एक बड़ी मुहिम है उन्होंने कहा कि संपन्न समाज के लोग कपड़े दान कर बड़ा उपकार का काम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में सुधार के लिए भी काम कर रहा है। गरीब तबके से जुड़े लोगों को पढ़ाई में भी समर्थन दिया जाता है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट ने जरूरतमंद तबके तक पहुंचकर उनकी मदद करने का काम किया। उन्होंने सभी लोगों से भी आगे आकर मदद की अपील की है। प्रोफेसर सुरेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट से जुड़ा हर कार्यकर्ता नि:स्वार्थ भाव से अपने दायित्व का निर्वहन कर रहा है।