सबकी खबर , पैनी नज़र

June 28, 2026 11:16 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 28, 2026 11:16 am

संविधान दिवस पर कांग्रेस ने की संगोष्ठी, सविधान निर्माता को किया याद, संविधान के पालन की ली शपथ।

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 26 नवंबर,2022 कांग्रेस कमेटी द्वारा संविधान दिवस पर शनिवार को कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में में गोष्ठी आयोजित की गई। कांग्रेस ने इस दौरान संविधान की रक्षा की शपथ ली। 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत गणराज्य का संविधान 26 नवम्बर 1949 को बनकर तैयार हुआ था। संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ॰ भीमराव आंबेडकर ने इस दिन संविधान को पूरा कर राष्ट्र को समर्पित किया था। कॉंग्रेस कमेटी के महासचिव देवेन्द्र बुशहरी ने कहा कि संविधान को बनने मे 2 वर्ष 11 महिने और 18 दिन का समय लगा था और इस संविधान में देश के हर वर्ग और हर व्यक्ति के लिए मौलिक अधिकार दिए गए थे। इन मौलिक अधिकारों और धर्मनिरपेक्षता के आधार पर ही भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है । और अपनी एक अलग पहचान लिए हुए हैं। उन्होंने बताया कि कॉंग्रेस पार्टी द्वारा इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और संविधान के पालन की शपथ ली गई है।