सबकी खबर , पैनी नज़र

October 13, 2026 7:15 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 13, 2026 7:15 am

विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

सुन्नी ( हरीश गौतम ) 27 नवंबर 2022 विद्युत उप मण्डल सुन्नी के अंतर्गत आने वाले 22 केवी एचटी हलोट-बाग फीडर और 22 केवी एचटी जांडर-घैणी-हलोट फीडर में 28 और 29 नवंबर 2022 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत उप मण्डल सुन्नी के सहायक अभियंता पीसी हरनोट ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 केवी एचटी हलोट-बाग फीडर के अंतर्गत आने वाले गांव हलोट, बाग, न्यासेर, बमोत व आसपास के साथ लगते क्षेत्र के उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति 28 नवंबर 2022 को सुबह 10:00 से 5:00 बजे तक या कार्य समाप्त होने तक बाधित रहेगी।
वहीं 22 केवी एचटी जांडर-घैणी-हलोट फीडर के अंतर्गत आने वाले गांव जांडर, धार, घैणी, बमोत व आसपास के साथ लगते क्षेत्र के उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति 29 नवंबर 2022 को सुबह 10:00 से 5:00 बजे तक या कार्य समाप्त होने तक बाधित रहेगी।