सबकी खबर , पैनी नज़र

June 28, 2026 11:17 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 28, 2026 11:17 am

एमसीडी: केजरीवाल के घर पर जयराम ने बोला राजनीतिक हमला

कहा, केजरीवाल एंड कंपनी ने आठ साल के कार्यकाल में दिल्ली में दिया भ्रष्टाचार को बढ़ावा

दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में किया प्रचार

वार्ड नंबर 217, 193 और 197 में मांगे वोट

दिल्ली (हिमदेव न्यूज़) 29 नवंबर, 2022 नगर निगम दिल्ली के चुनाव में प्रचार के दौरान हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर राजनीतिक हमला बोल दिया। मंगलवार को जयराम ठाकुर ने एमसीडी के तीन वार्डों में विशाल जनसभाओं को संबोधित करते हुए दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर जमकर वार किया। उन्होंने कहा कि आठ साल के कार्यकाल में केजरीवार सरकार ने भ्रष्टाचार की सीमाएं लांघ दी। इनके बड़े नेता जेल की सलाखों के पीछे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए उस वक्त केजरीवाल एंड कंपनी ने पार्टी बनाई थी, जो आज स्वयं भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं। यहीं पर ही नहीं, पंजाब में भी इनकी सरकार है वहां भी भ्रष्टाचार बढ़ गया, नशे का करोबार जोरों पर है और कानून व्यवस्था भी पूरी तरह फेल हो चुकी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के चुनावों में भी एक मौका मांगते हुए केजरीवाल की पार्टी आई थी, लेकिन पहाड़ पर चढ़ने से पहले ही हांफ गई। सीएम जयराम ठाकुर ने एमसीडी के वार्ड 217 से स्मारिका शर्मा झा, वार्ड नंबर 193 से मुनीष डेढा और वार्ड नंबर 197 से रेणू चौधरी के लिए जनता से वोट मांग पर जीत की अपील की। उन्होंने कहा कि नगर निगम दिल्ली 15 सालों से भाजपा के पास है और यहां केजरीवाल की सरकार होने के नाते केंद्र से आने वाले बजट का उपयोग करने नहीं दे रहे हैं। मैं केजरीवाल के स्कूल ढूंढ रहा हूं: जयराम सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल हिमाचल में आकर बार-बार कहते रहे कि दिल्ली आइए और यहां के स्कूलों को देखिए। आज मैं दिल्ली आया हूं और कई वार्डों का दौरा किया, लेकिन मुझे कहीं पर भी नए शिक्षण संस्थान नहीं मिले। जयराम ठाकुर ने कहा कि केजरीवाल जी इतना भी झूठ तो मत बोलो। उन्होंने केजरीवाल को सलाह देते हुए कहा कि यदि शिक्षण संस्थान देखना है तो हिमाचल आइए।