सबकी खबर , पैनी नज़र

October 24, 2026 11:12 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 24, 2026 11:12 am

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर साईं संजीवनी अस्पताल में कार्यक्रम आयोजित

सोलन (हिमदेव न्यूज़) 03 दिसंबर 2022:
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा आज साईं संजीवनी अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस का आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी सुषमा शर्मा ने की।
उन्होंने कहा कि दिव्यांगों के सम्मान के प्रति समाज में सकारात्मक वातावरण व दृष्टिकोण बनाने के लिए हर वर्ष 03 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों की समस्याओं के बारे में आमजन को समझाना तथा उन्हें सशक्त बनाना है।
इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता में मुस्कान प्रथम, तनुजा शर्मा द्वितीय तथा मुस्कान कुमारी तृतीय स्थान पर रही, जिन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में बी.सी.सी समन्वयक राधा चौहान, साई संजीवनी नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य अंनत गौतम सहित लगभग 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया।