सबकी खबर , पैनी नज़र

October 24, 2026 8:38 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 24, 2026 8:38 am

कांग्रेस सीएम पद को लेकर उलझती हुई, माहौल खराब, सीएम पद को लेकर आपसी गुटबाजी चरम पर

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 09 दिसंबर 2022 हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद सत्ता की दहलीज़ पर खडी कांग्रेस सीएम पद को लेकर उलझ गई है। शिमला में माहौल खराब होता दिख रहा है। सीएम पद को लेकर आपसी गुटबाजी चरम पर है। विधायक दल की बैठक से पहले छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल की गाड़ी को पार्टी प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के समर्थकों ने रोक दिया। इस दौरान प्रदेश की सीएम कैसी हो प्रतिभा सिंह जैसी हो के नारे लगते रहे। पुलिस को नारेबाजी करने वालों को हटाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इससे पहले प्रतिभा सिंह के समर्थकों ने होटल सिसिल के बाहर भूपेश बघेल के सामने भी जमकर नारेबाजी कर दी। जिससे कुछ समय के लिए वहां का माहौल गरमा गया। इस दौरान वरिष्ठ नेताओं के समझाने के बाद ही माहौल शांत हुआ। बता दें कि आज प्रतिभा सिंह ने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से होटल सिसिल में मुलाकात की थी। यह मुलाकात सीएम चेहरे को लेकर हुई थी। इस बैठक के बाद प्रतिभा सिंह हॉलीलॉज के लिए रवाना हो गई। बता दें कि हिमाचल में कांग्रेस की जीत के बाद अब कांग्रेस में सीएम कौन बनेगा, इसको लेकर मंथन शुरू हो गया है। इसके लिए कांग्रेस ने आज शाम 6 बजे विधायक दल की बैठक बुलाई है। इस बैठक के लिए कई विधायक राजीव भवन पहुंच भी गए हैं। लेकिन सुक्खू 2 बजे तक भी शिमला नहीं पहुंचे हैं। चर्चा है कि 18 विधायक भी उनके साथ हैं। फिलहाल प्रतिभा सिंह के समर्थक विधायक ही कांग्रेस कार्यालय पहुंचे हैं। इस बैठक में सीएम के चेहरे को लेकर चर्चा होगी। इस बैठक से पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता राजभवन में राज्यपाल से मिलने पहुंचे। इन्होंने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात कर सरकार के गठन का दावा किया।