सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 23, 2026 5:02 pm

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में नव निर्वाचित कांग्रेस विधायकों की बैठक

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 09 दिसंबर 2022 आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में नव निर्वाचित कांग्रेस विधायकों की बैठक में उपस्थित छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री प्रदेश कांग्रेस चुनाव पर्यवेक्षक भूपेश बघेल,हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा,प्रदेश मामलों के प्रभारी सांसद राजीव शुक्ला, सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली, कोटली,संजय दत्त,तजेंद्र पाल बिट्टू,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह। कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश में अपने मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं तय कर पाई। शुक्रवार को 40 विधायकों और केंद्रीय पर्यवेक्षकों के बीच करीब डेढ घंटे चली मीटिंग में अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान पर छोड़ दिया गया। अब मुख्यमंत्री का फैसला सीधे दिल्ली से होगा। डेढ़ घंटे चली मीटिंग में 6 चेहरों पर चर्चा हुई। जिनमें प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह, सुखविंदर सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री, चंद्र कुमार, हर्षवर्धन चौहान और धनीराम शांडिल शामिल हैं।विधायकों की 3 बजे होने वाली मीटिंग 5 घंटे बाद शुरू हो गई है। कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, ऑब्जर्वर भूपेश बघेल और भूपेंद्र हुड्डा ने दोबारा 6 बजे मीटिंग बुलाई, लेकिन ये भी साढ़े सात बजे के आसपास शुरू हो पाई। प्रतिभा और सुक्खू समर्थकों के बीच धक्कामुक्की..
हिमाचल कांग्रेस में गुटबाजी खुलकर सामने आ गई। पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में प्रतिभा सिंह समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। शाम की मीटिंग में तो जब भूपेश बघेल पार्टी ऑफिस पहुंचे तो कुछ समर्थक उनकी गाड़ी पर भी चढ़ गए। प्रतिभा समर्थकों ने कांग्रेस कार्यालय को भी घेर लिया था। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस के सभी नव निर्वाचित विधायक उपस्थित रहें।