सबकी खबर , पैनी नज़र

June 28, 2026 1:53 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 28, 2026 1:53 am

सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने विधायकों के साथ राजभवन पहुंचे और सरकार बनाने का दावा किया

शिमला हिमदेव न्यूज़ 10 दिसंबर 2022 प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री होंगे। सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने विधायकों के साथ राजभवन पहुंचे और सरकार बनाने का दावा किया।कल 11:00 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। सुखविंदर सिंह सुक्खू के घर पर जश्न का माहौल बुजुर्ग मां ने भावुक होकर कहीं बड़ी बात सुखविंदर सिंह सुक्खू के मुख्यमंत्री के तौर पर घोषणा होने के बाद नादौन में उनके निवास स्थान पर लोगों का तांता लग गया। मुख्यमंत्री के तौर पर घोषणा होने का समाचार नादौन पहुंचा तो जगह-जगह पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ कर और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। वही उनके पैतृक गांव भवड़ा में भी लोगों का हुजूम उमड़ा और घर पर महिलाओं ने नाच गाकर खुशी का इजहार किया।
वही इस मौके पर सुखविंदर सिंह सुक्खू की धर्मपत्नी कमलेश ने भी मुख्यमंत्री के तौर पर सुक्खू के नाम की घोषणा होने पर खुशी जाहिर की। कहा कि लंबे समय से सुक्खू ने संघर्ष किया है और आज यह संघर्ष काम आया है।