सबकी खबर , पैनी नज़र

October 24, 2026 2:18 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 24, 2026 2:18 am

19 से 25 दिसम्बर तक मनाया जाएगा दूसरा सुशासन सप्ताह

शिमला हिमदेव न्यूज़ 18 दिसम्बर, 2022 प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि केन्द्र और राज्य सरकार के संयुक्त तत्वावधान में 19 से 25 दिसम्बर, 2022 के मध्य दूसरा सुशासन सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसका मुख्य उददेश्य केन्द्र और राज्य सरकार के सभी विभागों एवं जिलों की सक्रिय भागीदारी और समन्वय के साथ लंबित जन शिकायतों का निवारण एवं लोक सेवाओं का वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। इस सुशासन सप्ताह के दौरान नागरिक अपनी शिकायतों को समग्र ई-समाधान पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं तथा अपेक्षित/लंबित लोक सेवाओं को डिजिटल अथवा व्यक्तिगत रूप में प्राप्त कर सकेंगे।
इस दौरान सभी नामित प्राधिकारी अथवा सेवा प्रदाता प्राप्त शिकायतों का निवारण एवं लोक सेवाओं का वितरण सुनिश्चित करेंगे।