सबकी खबर , पैनी नज़र

October 24, 2026 1:06 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 24, 2026 1:06 am

सरकार की ओर से कर्मचारियों को अलग-अलग तिथियों में वेतन देने सम्बन्धी कोई भी निर्णय नहीं लिया गया है

शिमला हिमदेव न्यूज़ 21 दिसम्बर, 2022
खंडन
प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने गत दिवस कुछ समाचार पत्रों में ‘सरकारी कर्मचारियों को अलग-अलग तिथियों में वेतन की तैयारी’ शीर्षक से प्रकाशित समाचारों का खंडन किया है।
आज यहां जारी एक वक्तव्य में उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से कर्मचारियों को अलग-अलग तिथियों में वेतन देने सम्बन्धी कोई भी निर्णय नहीं लिया गया है और यह समाचार पूरी तरह से भ्रामक एवं तथ्यहीन है। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी कर्मचारियों को पूर्व की भांति माह की प्रथम तिथि को ही वेतन मिलता रहेगा।
उन्होंने सभी कर्मचारियों से इस तरह की भ्रामक एवं आधारहीन सूचनाओं पर विश्वास न करने की भी अपील की है।