सबकी खबर , पैनी नज़र

October 24, 2026 12:34 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 24, 2026 12:34 am

छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं को विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी: मुकेश अग्निहोत्री

शिमला हिमदेव न्यूज़ 21 दिसम्बर, 2022 उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज ऊना जिला के घालुवाल  में चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट द्वारा आयोजित बैठक में कहा कि छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विश्व स्तरीय अधोसंरचना का विकास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भरवाईं-चिंतपूर्णी सड़क सुधारीकरण के साथ-साथ यहां रोपवे तथा एस्केलेटर का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंदिर के सरकारीकरण से आय में सुधार हुआ है।
चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष व उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने ट्रस्ट के इतिहास तथा इसके तहत निर्माणाधीन परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट में कुल 11 सदस्य हैं तथा इसका मासिक व्यय 1.28 करोड़ रुपये है।
उन्होंने बताया कि चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट की 14 परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है तथा इन परियोजनाओं पर 39 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि माता चिंतपूर्णी मंदिर में वार्षिक 50 लाख श्रद्धालु आते हैं।
इस अवसर पर भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग के सचिव राकेश कंवर, पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन, अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ. अमित कुमार शर्मा और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।