सबकी खबर , पैनी नज़र

October 23, 2026 11:35 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 23, 2026 11:35 pm

कई देशों में कोरोना एक बार फिर तेजी से फैलने लगा हिमाचल सहित सभी राज्यों को अलर्ट किया

शिमला हिमदेव न्यूज़ 23 दिसंबर, 2022 हिमाचल में कोरोना को लेकर अलर्ट जारी
किया गया है। कोरोना के संभावित बढ़ते
मामलों को ध्यान में रखते हुए प्रधान सचिव स्वास्थ्य सुभाशीष पांडा की सभी CMO के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई। बैठक में प्रधान सचिव ने कोरोना से निपटने की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कोरोना टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। CMO को निर्देश दिया गया कि RAT टेस्टिंग से अब RTPCR टेस्ट पर वर्किंग करें। पब्लिक ट्रांसपोर्ट HRTC के
जरिए सैलानियों और स्थानीयों लोगों के कोरोना सैम्पल लिए जाएं। वहीं लोगों को प्रीकॉशन डोज लगवाना अनिवार्य होगा। प्रधान सचिव ने लोगों को कोविड अनुरूपी व्यवहार अपनाने की अपील की। सार्वजनिक स्थलों पर एक दूसरे से दूरी
बनाते हुए घूमने को कहा। ऑक्सीनजन बेड, वेंटिलेटर बेड और मैन पॉवर तैनात करने के निर्देश भी अस्पतालों को दिए।
अभी हिमाचल में कोरोना को लेकर
हालात नियंत्रण में हैं। यहां पर कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 19 है। कल प्रदेश में कोरोना के 3 नए केस सामने आए हैं। वहीं 4 मरीज ठीक भी हुए हैं। अब प्रदेश में कोरोना के नए केसों की स्वास्थ्य विभाग जिनोम टेस्टिंग हो सकती है। लिए जा सकते हैं कई बड़े निर्णय आज होने वाली बैठक में सरकार कई बड़े निर्णय भी ले सकती है। इसमें लोगों के लिए फिर से मास्क का पहनना अनिवार्य किया जा सकता है। पर्यटन सीजन को ध्यान में रखते हुए लोगों की जुटने वाली भीड़ पर भी सरकार नियंत्रण लगा सकती है। इसलिए बढ़ी हिमाचल सरकार की
चिंता प्रधान सचिव स्वास्थ्य सुभाशीष पांडा ने बताया कि दरअसल दुनिया के कई देशों में कोरोना एक बार फिर तेजी से फैलने लगा है। अमेरिका, जापान, चीन, कोरिया और ब्राजील में कोविड के केस लगातार बढ़ रहे हैं। इन परिस्थितियों में केंद्र सरकार भी सतर्क हो गई है। केंद्र सरकार ने हिमाचल सहित सभी राज्यों को
भी अलर्ट किया है। इसलिए हिमाचल सरकार अलर्ट हो गई है।