सबकी खबर , पैनी नज़र

October 23, 2026 10:13 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 23, 2026 10:13 pm

राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगी भाजपा

शिमला हिमदेव न्यूज़ 24 दिसंबर, 2022: भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि जिस प्रकार से वर्तमान कांग्रेस सरकार ने पूरे प्रदेश में कार्यालय बंद करने की मुहिम चला रखी है उस का भारतीय जनता पार्टी विरोध करती है ।
उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश भर में सरकार के नकरकात्मक कार्यों का सभी मंडलों में धरना प्रदर्शन चल रहे हैं और सरकार के इन निर्णयो का जनता के बीच में भी काफी रोष है।
सत्ती ने कहा जब कोई सरकार सत्ता में आती है तो अच्छे कार्य करने की कोशिश करती है पर इस सरकार ने आते ही कार्यालय बंद करने की मुहिम चलाई है इस प्रकार के नकारात्मक कार्य करने वाली यह पहली सरकार है।
जयराम ठाकुर सरकार के अच्छे कार्यों को यह सरकार देख नही पाई।
उन्होंने कहा कि अभी तक प्रदेश सरकार का मंत्रिमंडल का गठन नहीं हो पाया है और सरकार बदले की भावना से काम कर रही है।
कल 25 दिसंबर को भाजपा विधायक दल की बैठक पीटरहॉफ शिमला में आयोजित की गई है, इससे पूर्व प्रातः 11 बजे सभी विधायक मन की बात कार्यक्रम सुनेंगे उसके बाद सुशासन दिवस मनाएंगे।
कार्यक्रमों के बाद विधायक दल की बैठक होगी।
सत्ती ने बताया कि भाजपा विधायक दल पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राज्यपाल के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपेगी जिसमें वर्तमान कांग्रेस सरकार को डिनोटिफिकेशन मुहिम की विस्तृत जानकारी होगी।
ज्ञापन दोपहर बाद 1 बजे सौपा जाएगा।विधायक दल की बैठक के लिए प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना रात 10 बजे और मंगल पांडे रात 8 बजे पहुंचेगे।
राष्ट्रीय भाजपा महामंत्री विनोद तावड़े , क्षेत्रीय प्रभारी सौदान सिंह और सह प्रभारी संजय टंडन 25 दिसंबर को प्रातः शिमला पहुंचेंगे। बैठक में विधायक के नाते का चयन हो सकता है।