सबकी खबर , पैनी नज़र

October 23, 2026 10:23 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 23, 2026 10:23 pm

मुख्यमंत्री ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर राज्य के लोगों को बधाई दी। 24, दिसम्बर, 2022

शिमला हिमदेव न्यूज़ 24 दिसम्बर, 2022 मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर राज्य के लोगों, विशेषकर ईसाई भाइयों को बधाई दी हैै।
मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में लोगों से एक न्यायसंगत और समावेशी समाज के निर्माण के लिए ईसा मसीह के जीवन और सिद्धांतों का पालन करने का आग्रह किया।
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आशा व्यक्त की कि यह त्योहार समाज में भाईचारे के बंधन को मजबूत करने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि ईसा मसीह का जीवन और उनकी शिक्षाएं आज के समय में और अधिक प्रासंगिक हैं क्योंकि इनसे हमें सेवा भाव, करुणा और विनम्रता की सीख मिलती है।