सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 23, 2026 9:39 am

राज्य सभा सांसद सुश्री इन्दु बाला गोस्वामी ने प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद किया

शिमला हिमदेव न्यूज़ 05 जनवरी, 2023: राज्य सभा सांसद सुश्री इन्दु बाला गोस्वामी ने प्रधान मन्त्री नरेंद्र मोदी जी को हिमाचल प्रदेश में 382 मेगावाट की सुन्नी बाँध जल विद्युत् परियोजना का आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति में स्वीकृति प्रदान करने के लिए धन्यवाद किया है  सांसद ने कहा है कि वर्ष-2023 के पहले सप्ताह में ही माननीय प्रधानमंत्री जी ने 2614.51 करोड़ रूपये की लागत से सुन्नी बाँध जल विद्युत् परियोजना की स्वीकृति देकर, हिमाचल को नए  साल का उपहार दिया है। इस उपहार के लिए, माननीय प्रधानमंत्री जी का हिमाचल की जनता की ओर से बहुत धन्यवाद व्यक्त किया। सुन्नी बाँध आत्मनिर्भर भारत अभियान, नए भारत का विज़न है। जो सतलुज नदी के ऊपर बनेगा ओर शिमला और मंडी दो जिलों में स्थापित होगा।प्रधानमंत्री जी का सपना है कि आने वाले समय में देश पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर हो।इसी लक्ष्य की प्राप्ति में यह परियोजना रोजगार को बढ़ावा देगा, उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करेगा तथा लगभग 4000 लोगों के लिए हिमाचल में रोजगार सृजन का काम करेगा और साथ ही 382 मेगावाट का प्रोजेक्ट तैयार होने पर प्रदेश को 13 प्रतिशत बिजली नि:शुल्क मिलेगी।इस संबंध में माननीय संसद सदस्य राज्य सभा, सुश्री इंदु बाला गोस्वामी जी ने भारत सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश के विकास की गति को बढ़ाने के लिए, उक्त मंजूरी की प्रशंसा की है तथा यह बताया है कि माननीय प्रधानमंत्री जी का हिमाचल के प्रति विशेष लगाव का ही परिणाम है कि प्रदेश को सुन्नी बाँध जल विद्युत् परियोजना की सौगात दी गई है। माननीय सांसद द्वारा बताया गया है कि सतलुज जल विकास निगम लिमिटेड द्वारा इस परियोजना को पूरा किया जायेगा तथा शिमला और मंडी के स्थानीय आपूर्ति कर्ताओं, उद्यमों और एमएसएमई को विशेष लाभ प्रदान करेगा।