सबकी खबर , पैनी नज़र

July 8, 2026 12:59 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

July 8, 2026 12:59 am

जो हर पल याद आएगा ‘शिव’

अगर दिल एक हो जाए
तो समझो प्यार हो जाए
तुम भी मेरे हो जाओ
और हम भी तेरे हो जाएं

कहीं भी दिल नहीं लगता
तेरे बिन मैं ये अब जाना
वो मौका जल्द आए अब
तू मेरे दिल में खो जाए

है देखा तुमको जबसे, मैं
सपनों में ही रहता हूं
है दिल में जो भी अब मेरे
मैं दिल में ही रखता हूं

कैसे कहूं मैं तुझसे ये
कि तुझसे प्यार है मुझको
पढ़ ले तू ही दिल मेरा
यही इंतज़ार करता हूं

तेरे कदमों की आहट से
जो तुझको पहचान जाएगा
सुबह हो या हो फिर शाम
जो हर पल याद आएगा

है ये दुआ मेरी रब से
कि सबको वो मिल जाएगा
वही तो प्यार है तेरा
कब उसे पहचान पाएगा