सबकी खबर , पैनी नज़र

November 3, 2026 7:56 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

November 3, 2026 7:56 pm

एसजेवीएन के शीर्ष प्रबंधन ने नेपाल में अरुण-3 जलविद्युत स्थल का निरीक्षण किया।

लोअर अरुण जल विद्युत परियोजना संबंधी प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य आरंभ किए

शिमला: 03.11.2026, काठमांडू में नेपाल सरकार के साथ उच्चस्तरीय आधिकारिक विचार-विमर्श के उपरांत, श्री भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के नेतृत्व में श्री पार्थजीत डे, निदेशक (वित्त) और श्री राजेश कुमार चंदेल, निदेशक (परियोजनाएं) ने आज पूर्वी नेपाल में एसजेवीएन के जलविद्युत उपक्रमों की व्यापक रूप से ऑन-साइट समीक्षा की।
दौरे के दौरान, वरिष्ठ प्रबंधन ने 900 मेगावाट के फ़्लैगशिप अरुण-3 जल विद्युत परियोजना के बांध स्थल एवं विद्युत गृह स्थल सहित आवश्यक कंस्ट्रक्शन फ्रंट्स का निरीक्षण कर जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन, तकनीकी बेंचमार्क और परियोजना की तैयारी एवं समीक्षा की।
सीएमडी एवं निदेशकों ने डाउनस्ट्रीम 669 मेगावाट लोअर अरुण जलविद्युत परियोजना स्थल का दौरा किया और नवंबर, 2026 से लक्षित निर्माणकारी गतिविधियों को आरंभ करने की तैयारियों की समीक्षा की।
श्री भूपेंद्र गुप्ता ने परियोजना स्थलों पर तैनात एसजेवीएन, एसएपीडीसी और एसएलपीडीसी टीमों को संबोधित किया और चुनौतीपूर्ण भूभाग स्थितियों में कड़ी मेहनत के लिए इंजीनियरों, अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन रणनीतिक परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए सभी कर्मचारियों और अधिकारीयों की प्रतिबद्धता महत्वपूर्ण है।एसजेवीएन प्रबंधन ने परियोजना प्रबंधन और निष्पादनरत संविदारत एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक भी की। सीएमडी ने परियोजना समयबद्धता एवं गुणवता पैरामीटर का सख्ती से पालन करने पर ज़ोर देते हुए ठेकेदारों को संसाधन जुटाने, साइट-लेवल की परेशानियों को पहले से ठीक करने और चल रहे कार्य की रफ़्तार तीव्र करने का निर्देश दिया।
अरुण-3 और लोअर अरुण दोनों परियोजनाएं भारत और नेपाल के बीच द्विपक्षीय स्वच्छ ऊर्जा सहयोग के प्रमुख स्तम्भ हैं और एसजेवीएन ने सतत इंफ्रास्ट्रक्चर विकास एवं क्षेत्रीय ऊर्जा सुरक्षा के लिए अपनी अटल प्रतिबद्धता को दोहराया है।