सबकी खबर , पैनी नज़र

July 10, 2026 12:34 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

July 10, 2026 12:34 pm

तेरे दिल में कब आएं हम सुरेंद्र शर्मा शिव

जहां मिले इस दिल को करार
अब ऐसी जगह जाना चाहते हैं हम
बिन बताए आना तो अच्छा नहीं
अब तू बता, तेरे दिल में कब आएं हम

नीरस हो गई है ये दुनिया बहुत
छटपटाहट है दिल में आंखें है नम
तुममें ही बची है अब दिल की आस
अब तू बता, तेरे दिल में कब आएं हम

सोचकर तेरे बारे में सुकून मिलता है
दिखती है रोशनी, मिट जाता है गम
पाना चाहता हूं मैं तेरे दिल में ठिकाना
अब तू बता, तेरे दिल में कब आएं हम

देखकर उदासी मेरी ज़िंदगी की
कहीं दया भाव न दिखा दे मुझपर यम
इससे पहले कि बहुत देर हो जाए सनम
अब तू बता, तेरे दिल में कब आएं हम

एक नज़र अपना दीदार ही करा दे
कुछ तो हो जाए ये बेकरारी कम
थक गया हूं मैं अब भटकते भटकते
अब तू बता, तेरे दिल में कब आएं हम

है इंतज़ार किस बात का तुझे
अब ये सांसे ही कहीं जाए न थम
और इम्तिहान मत ले मोहब्बत में
अब तू बता, तेरे दिल में कब आएं हम।