सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 22, 2026 5:42 pm

देव भूमि हिमाचल प्रदेश में हथियारों के साथ घूमने आ रहे पर्यटक कर रहे लड़ाई झगड़े- अभाविप

सरकार ऐसे हुड़दंगियों पर करें कड़ी कार्यवाही – आकाश नेगी

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 09 मार्च, 2023: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश के प्रदेश मंत्री आकाश नेगी ने एक ब्यान जारी करते हुए कहा है कि हिमाचल प्रदेश जैसे शांतप्रिय प्रदेश का माहौल बिगाड़ रहे बाहरी राज्यों से हथियारों के साथ आने वाले पर्यटक। हिमाचल प्रदेश देवों की भूमि है। यहां पर्यटक हथियारों के साथ आ रहे हैं और लड़ाई झगड़ा कर प्रदेश में अशांति फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा पिछले कुछ दिन पहले हिमाचल प्रदेश के धार्मिक स्थान में पर्यटक अपने साथ हथियार लेकर आए।और वहां पर स्थानीय लोगों के साथ लड़ाई झगड़ा किया। और यह पर्यटक यहां अपने किसी परिवार के साथ नहीं बल्कि अपनी मित्र मंडली के साथ आते हैं और जो उनके पास जो वाहन‌ होते हैं वह बिना नंबर प्लेट के होते हैं।यातायात नियमों की‌ भी धज्जियां उड़ाई जाती है, बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां चलाई जाती है। तलवार , बंदूक व पिस्टल जैसे हथियारों से लैस होकर पर्यटक यहां पर घूमने आते हैं, व वास्तव में घूमना नहीं है। लेकिन इस शांतप्रिय प्रदेश की शांति भंग करने का काम है। इस पर रोक लगाना बहुत जरूरी है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सरकार से मांग करती है कि ऐसे वाहनों की चैकिंग की जाए। उनसे पूछा जाए कि किस मकसद से आए हैं। और जो लोग हथियारों के साथ आते हैं व हुड़दंग मचाने है उन पर सरकार कड़ी से कड़ी कार्यवाही करें।