शिमला 18 अक्तूबर, 2026,
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला स्थित माता कालीबाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की।
इसके उपरान्त, मुख्यमंत्री ने मालरोड में पर्यटकों से बातचीत की और हिमाचल भ्रमण के बारे में उनके अनुभव जानें। उन्होंने इस दौरान विभिन्न विकास कार्यों का जायजा भी लिया।
विधायक हरीश जनारथा व भुवनेश्वर गौड़, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, ओएसडी रितेश कपरेट और अन्य गणमान्य इस अवसर पर मौजूद थे।
Post Views: 1








