सबकी खबर , पैनी नज़र

October 20, 2026 9:09 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 20, 2026 9:09 pm

कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर बोले, जरूरी संस्थानों को बहाल करें कांग्रेस सरकार,

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 10 मार्च 2023: पूर्व बीजेपी सरकार ने बिना बजट के खोले थे कई संस्थान पूर्व सरकार सरकार के द्वारा खोले गए संस्थानों को डिनोटिफाई किए जाने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व ठियोग के विधायक कुलदीप राठौर ने प्रतिक्रिया दी है। राठौर ने शिमला में कहा कि पूर्व सरकार ने जाते जाते राजनीतिक मंशा से संस्थान खोले लेकिन इनमें कई जगहों पर जहां संस्थानो की जरूरत है उन्हे सरकार को बहाल करना चाहिए। राठौर ने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र में भी दो ऐसे संस्थान बंद हुए है जिनकी लोगों को जरूरत है। सरकार को इन्हे बहाल करना चाहिए। कुलदीप राठौर कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता। वहीं राठौर ने अडानी समूह की जांच न करवाने पर केंद्र सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की मिलीभगत से जांच नहीं हो रही है। कांग्रेस ने लोगों के हक के लिए पहले भी आवाज बुलंद की थी संसद के सत्र में भी कांग्रेस इसके खिलाफ आवाज बुलंद करेगी।