सबकी खबर , पैनी नज़र

June 25, 2026 3:00 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 25, 2026 3:00 am

विधायक सुखराम चौधरी ने सरकार और प्रशासन पर वोटर लिस्ट में धांधली के आरोप लगाए हैं।

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 15 मार्च 2023: नगर निगम शिमला के चुनावों की अभी घोषणा भी नहीं हो पाई है की सत्ता पक्ष एवं विपक्ष नगर निगम चुनावों को लेकर आमने सामने आ गए है नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा के प्रभारी बनाए गए विधायक सुखराम चौधरी ने सरकार और प्रशासन पर वोटर लिस्ट में धांधली के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा की प्रशासन सरकार के कहने पर शिमला से बाहर के लोगों के वोट बनाएं जा रहे है। उन्होंने बताया कि वार्डों को 41 से घटाकर 34 कर दिया है यदि सरकार का यही रवैया रहा तो भाजपा कोर्ट का दरवाजा खटखटाने से भी पीछे नहीं हटेगी। सुखराम चौधरी ने कहा कि नगर निगम चुनावों को जीतने के लिए कांग्रेस सरकार ओछे हथकंडे अपनाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस वोटर लिस्ट में छेड़ छाड़ कर रही है। इसके खिलाफ भाजपा कोर्ट का रुख करेगी। उन्होंने कहा है कि 2022 कि मतदाता सूची के अनुसार नगर निगम के चुनाव होने चाहिए। लेकिन सरकार ने नियमो में परिवर्तन कर दिया है जिससे कहीं का भी व्यक्ति वोटर बन सकता है। बीएलओ सरकार के कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं बाहर के लोगों के फर्जी वोट बनाए जा रहे हैं। भाजपा इसके खिलाफ है। उन्होंने मांग की है कि नगर निगम शिमला के 34 के बजाए 41 वार्डो पर निष्पक्ष चुनाव करवाए जाए। अगर ऐसा नहीं होता है तो भाजपा इसमें कोर्ट का रुख करेगी। उन्होंने मांग की है कि सरकार निष्पक्ष ढंग से चुनाव करवाएं और नगर निगम शिमला के चुनाव की, पार्टी सिंबल पर ही होने चाहिए।