सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 22, 2026 1:19 pm

प्रकृति अपने अंदर न जाने कितने ही रहस्य समेटे हुए है।

प्रकृति अपने अंदर न जाने कितने ही रहस्य समेटे हुए है। कई बार ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं, जो अगर कैमरे में कैद ना हुए होते तो शायद इसपर किसी को भी भरोसा कर पाना मुश्किल होता। जितने रहस्य धरती ने समेटे हैं, उससे कई ज्यादा रहस्य आकाश खुद में छिपाए हुए है। आसमान में जब बादल आते हैं तो ये बहुत ही खूबसूरत लगता है। लेकिन जरा सोचिये आपको इन बादलों में आपको अगर कोई ऐसी आकृति नजर आए, जो दिखने में हूबहू इंसान जैसी लगे, तो ये कितना अद्भुत और सुंदर नजारा होगा। ऐसा ही कुछ इंडोनेशिया में भी देखने को मिला, जब आसमान से एक ऐसा नजारा दिखा, जिसमें बादलों का आकृति हूबहू किसी इंसान जैसी लग रही थी।
वायरल हो रहा वीडियो @TheFigen_नाम के यूजर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में आसमान में बादलों से बनी इंसान जैसी आकृति नजर आ रही है। क्लिप देखने के बाद ऐसा लग रहा है, मानो आसमान में कोई इंसान अपने हाथ फैलाए खड़ा हो। कैप्शन में ट्विटर यूजर ने लिखा कि लोग कहते हैं कि इंडोनेशिया के आसमान में इंसान की आकृति वाला बादल नजर आया। वाह। क्या ये वास्तविक है?