सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 1, 2026 12:02 am

अधिकतर जिलों में बारिश व बर्फबारी हुई। आगामी मौसम दो-तीन दिन तक खराब रहेगा

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 19 मार्च, 2023: प्रदेश में बीते दिन मौसम खराब रहा जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बीते दिन कुछ एक जिलों में मौसम साफ रहा। अन्यथा अधिकतर जिलों में बारिश व बर्फबारी हुई। आगामी मौसम दो-तीन दिन तक खराब रहेगा जिससे बर्फबारी व ओलावृष्टि की संभावना है। किसान बागवानो के इन दिनों फसल में फुलवारी हो रही है यदि आने वाले दिनों में ओलावृष्टि होती है तो फसल को नुकसान होगा। वही तापमान में गिरावट होने की वजह से ठंड का माहौल बना हुआ है प्रदेश में ठंड होने के कारण एक बार फिर गर्म कपड़े पहनने पड़े। हालांकि फरवरी का महीना काफी गर्म रहा है। हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम बदल गया है। शनिवार को रोहतांग और पांगी घाटी सहित ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई है। जनजातीय क्षेत्र पांगी का संपर्क अन्य क्षेत्रों से कट गया है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को बूंदाबांदी हुई। रविवार और सोमवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी हुई है। 22 मार्च तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। बारिश-बर्फबारी होने से प्रदेश के तापमान में भी कमी दर्ज हुई है। विश्व विख्यात अटल टनल के साउथ पोर्टल सहित अधिक ऊंचाई इलाकों में बर्फबारी होने पर जिलाप्रशासन ने सैलानियों को अनावश्यक यात्रा न करने की सलाह दी है। कुल्लू-किलाड़ मार्ग पर वाहनों की आवाजाही नहीं करने की चेतावनी दी गई है। शनिवार को रोहतांग दर्रा, मनाली पीक, हामटा पीक, 7 पतालसू पीक, देऊ टिब्बा, हनुमान टिब्बा पर भी बर्फबारी हुई। जिला सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में डेढ़ फीट तक बर्फबारी रिकॉर्ड हुई है। किसान और बागवान इस बारिश को फसलों के लिए सही मान रहे हैं। बागवानों का कहना है कि सेब की फ्लावरिंग के लिए यह बारिश वरदान साबित होगी। इधर, जिन फसलों में दाने बन रहे हैं, उनके लिए यह बेहद फायदेमंद बताई जा रही है।