सबकी खबर , पैनी नज़र

October 20, 2026 1:05 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 20, 2026 1:05 pm

चार्टर विमान दुर्घटना मे मोहित ठाकुर ट्रेनी रुकशंका वरसुका की मौत।

महाराष्ट्र की सीमा से लगे मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh bordering Maharashtra) के बालाघाट में चार्टर विमान दुर्घटना में बनीखेत के युवक मोहित ठाकुर (25) पुत्र कौशल ठाकुर की मौत हो गई है। यह हादसा बालाघाट जिले के लांजी और किरनापुर (Lanji and Kirnapur of Balaghat district) के बीच भक्कुटोला- कोसमारा की पहाड़ी में हुआ। मोहित वर्तमान में चार्टर विमान में नए ट्रेनी पायलटों को प्रशिक्षण देने का कार्य कर रहे थे। हादसे में उनके साथ ट्रेनी पायलट रुकशंका वरसुका की भी मौत हो गई। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिते दिन मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले (Balaghatdistrict of Madhya Pradesh ) # एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर जंगल में गिर गया, जिससे उसमें सवार पायलट और एक महिला प्रशिक्षु की मौत हो गई है।उनके शव पुलिस द्वारा बरामद कर लिए गए है। सूत्रों के अनुसार जिले के लांजी थाना क्षेत्र के भक्कुटोला क्षेत्र के सघन और नक्सली प्रभावित वन क्षेत्र में कल एक प्रशिक्षु विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर गया। विमान प्रशिक्षण उड़ान पर था और उसमें पायलट मोहित ठाकुर और महिला प्रशिक्षु रुपशंका सवार थीं।विमान महाराष्ट्र के गोंदिया जिला स्थित प्रशिक्षण केंद से उड़ान भरने के बाद बालाघाट के घने जंगल में दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर गया। बनीखेत की ग्राम पंचायत पुखरी निवासी मोहित ठाकुर बचपन से ही पढ़ाई में रुचि रखते थे। उन्होंने गुरुनानक पब्लिक स्कूल डलहौजी से शिक्षा ग्रहण की है।