सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 22, 2026 10:44 am

हिमाचल विधान सभा में उठा विधायको की गाड़ी में फ्लैग रोड लगाने का मुद्दा

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 24 मार्च 2023: कांग्रेस विधायक भवानी पठानिया ने प्वाइंट ऑफ ऑर्डर के तहत उठाया मसला विधायक का फ्लैग रोड लगाने पर बीते रोज ही अतिरिक्त जिला न्यायाधीश ने काटा था शिमला में 5 हजार का चालान जिसके बाद आज विधायक ने सदन में उठाया मामला मुख्य्मंत्री से पूछा किस किस अधिकारी और नेताओं को लगाने की है अनुमति जब अधिकारी लगा सकता है तो विधायक क्यों नहीं विधान सभा बजट सत्र के नौवे दिन प्रश्नकाल के बाद कांग्रेस विधायक भवानी पठानिया ने प्वाइंट ऑफ ऑर्डर के तहत सब जज शिमला द्वारा विधायक का फ्लैग रॉड लगाने पर चालान का मामला सदन में उठा।जिस पर अन्य विधायकों ने भी विधायको की गरिमा से जुड़े इस विषय का समर्थन किया और मुख्यमंत्री से मामले को लेकर स्पष्टीकरण मांगा। विधायकों द्वारा फ्लैग रोड लगाए जाने पर किए जा रहे हैं चालान को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक चुनकर विधान सभा पहुंचा है और ऐसे उनका मान सम्मान होना चाहिए। कई बार इस तरह के मामले सामने आए है जिसमें न्यायिक व्यव्स्था और सरकार आमने सामने हो जाती है ऐसे सभी को कानून का दायरे में रहने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने पुरे मामले को लेकर कमेटी का गठन करने का सदन में आश्वासन दीया। कमेटी के सुझावों के बाद विधायकों के अधिकारों के लिए कानून में जरूरत हुई तो संशोधन किया जाएगा। वहीं विपक्ष ने भी विधायक का समर्थन किया और कहा कि सरकार को पुरे मसले को लेकर ज्यूडिशियरी से बातचीत करनी चाहिए। विधायको का मान सम्मान होना चाहिए क्योंकि विधायक एक चुना हुआ प्रतिनिधि है और जब अधिकारी, न्यायधीश फ्लैग रॉड लगा सकते हैं तो यह अधिकार विधायको को भी मिल सकता है।