सबकी खबर , पैनी नज़र

July 31, 2026 9:34 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

July 31, 2026 9:34 am

हिमाचल को नवरात्रों मे 125 बसें 47 सीटर एचआरटीसी की नई बसें, जिनमें अभी 7 बसें आई।

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 24 मार्च 2023: नवरात्रों में हिमाचल को एचआरटीसी की नई बीएस-6 बसों की सौगात मिली है। गोवा में तैयार करवाई गई टाटा कंपनी की 32 बसें हिमाचल पहुंच गई हैं। कुल 150 बसें एचआरटीसी को मिलनी हैं। गोवा से मालगाड़ी के रेल रैक के माध्यम से यह बसें पहले चंडीगढ़ और फिर चंडीगढ़ से नालागढ़ पहुंचाई गई हैं। 150 बसों में से 25 बसें 28 सीटर हैं। पहली खेप में यह सभी बसें पहुंच गई हैं। 125 बसें 47 सीटर हैं, जिनमें से पहली खेप में 7 बसें आई हैं। आज एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक हमीरपुर और क्षेत्रीय प्रबंधक बिलासपुर इन बसों की पीडीआई (प्री डिलीवरी इंस्पेक्शन) करेंगे। बसों की खरीद को लेकर एचआरटीसी और टाटा कंपनी के बीच हुए करार की शर्तों के अनुसार बसें तैयार हुई हैं या नहीं पीडीआई में यह जांचा जाएगा। इसके बाद एचआरटीसी मुख्यालय बसों का विभिन्न डिपो को आवंटन करेगा। एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने गोवा जाकर इन बसों की टेस्ट ड्राइव ली है। बसों की कीमत 28 से 30 लाख के बीच है। नई बसें आने के बाद प्रदेश के लोगों को खटारा बसों से छुटकारा मिलेगा। एचआरटीसी का दावा है कि इन बसों में जहां यात्रियों को आरामदायक सफर मिलेगा, वहीं कम ईंधन में ज्यादा माइलेज भी मिलेगी। स्मार्ट एलईडी की सुविधा पर, छत पर कैरियर नहीं एचआरटीसी की नई बसों में एलईडी रूट बोर्ड की सुविधा है। सीटों के बीच लेग स्पेस अधिक है। बस के भीतर सामान रखने के लिए बड़े कैरियर हैं, बस के पीछे डिग्गी की सुविधा भी है। छत पर कैरियर नहीं हैं। मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपाेर्ट एंड हाईवे के आदेशों के चलते बसों पर कैरियर की सुविधा नहीं दी गई है।