सबकी खबर , पैनी नज़र

October 20, 2026 7:35 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 20, 2026 7:35 am

विपक्ष के सवालों को सदन की कार्यवाही से किया जा रहा है गायब-नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

राहुल गांधी की सदस्यता कानून के तहत की गई है रद्द

आउटसोर्स कर्मचारियों का नहीं होना चाहिए शोषण

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 27 मार्च 2023: सदन में आउटसोर्स कर्मचारियों को नीति बनाने को लेकर सरकार ने दिया गोल मोल जवाब नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने सत्ता पक्ष पर विधान सभा सदन के भीतर विपक्ष की आवाज दबाने के आरोप लगाए हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि विपक्षी विधायकों द्वारा लगाए जा रहे सवालों को कार्यवाही से गायब किया जा रहा है और न ही सरकार सही से सवालों का सरकार जवाब दे रही है। जयराम ठाकुर ने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों को नीति बनाने को लेकर भी मुख्यमंत्री ने गोल मोल सा जवाब दिया है और कर्मचारियों को लगातार नौकरी से भी निकाला जा रहा है जबकि गरीब परिवार के लोग आउटसोर्स पर नौकरी कर रहे हैं। मानवीय भावनाओं के नाते आउटसोर्स कर्मचारियों की हितों को सरकार को रक्षा करनी चाहिए। वहीं राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने को लेकर कांग्रेस द्वारा किए जा रहे विरोध पर जयराम ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस पूरे प्रकरण को लेकर राजनीतिक लाभ लेना चाहती है जबकि न्यायालय के निर्णय के बाद राहुल गांधी की सदस्यता रद्द कर दी गई है इसमें केंद्र की भाजपा सरकार का कोई लेना देना नहीं है कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद हैं।