सबकी खबर , पैनी नज़र

June 24, 2026 10:45 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 24, 2026 10:45 am

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के खिलाफ खिलाफ एनएसयूआई ने निकाला मशाल जलूस

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 27 मार्च 2023: शेर-ए-पंजाब से शुरू कर स्केंडल पॉइंट होते हुए रिज़ मैदान पर महात्मा गांधी की मूर्ति तक निकाली मशाल यात्रा छात्र संगठन एनएसयूआई के कायकर्ताओं ने आज राजधानी शिमला में मशाल जलूस निकाल कर राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने पर अपना विरोध दर्ज किया। एनएसयूआई छात्रों ने शिमला मॉल रोड के शेर-ए-पंजाब से लेकर स्केंडल पॉइंट होते हुए रिज़ मैदान पर महात्मा गांधी की मूर्ति तक मशाल यात्रा निकाली। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष छत्तर ठाकुर ने मोदी सरकार की निंदा करते हुए कहा कि सरकार इस प्रकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी-अडानी के रिश्ते पर सवाल पूछने वालों और सरकार के खिलाफ बोलने वाले विपक्ष के लोगों के खिलाफ कार्यवाही कर मोदी सरकार संसद को मौन करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने इस घटना को लोकतंत्र की हत्या बताते हुए को कायरता पूर्ण करार दिया।