सबकी खबर , पैनी नज़र

October 20, 2026 7:34 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 20, 2026 7:34 am

शिमला के लिफ्ट के समीप एचआरटीसी बस में लगी आग, बड़ा हादसा टला

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 28 मार्च 2023: राजधानी शिमला के लिफ्ट के समीप एक बड़ा हादसा होने से टल गया। एचआरटीसी की बस नंबर एचपी 63 6776 में अचानक आग लग गई। यह बस पूजारली से पुराना बस स्टैंड जा रही थी और लिफ्ट के समीप जैसे ही बस सवारयों को उतारने के लिए रुकी तो इंजन में आग लग गई। देखते ही देखते बस से धुएं की लपटें निकलने लगी। वन्ही बस यात्रियों से पूरी तरह से भरी थी। बस में अफरा-तफरी मच गई और सभी सवारिया समय रहते नीचे उतर गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी और अग्निशमन की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची फिर आग पर काबू पाया।एचआरटीसी के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। एचआरटीसी के उप मंडलीय प्रबंधक देवा सेन नेगी ने बताया है कि यह बस स्कूल के बच्चों को छोड़ने गई थी और पूजारली से सवारियां लेकर वापस बस स्टैंड की ओर आ रही थी। लिफ्ट के समीप चालक ने जैसे ही सवारियों को उतारने के लिए बस को रोका तो बस के इंजन में आग लग गई। उन्होंने कहा कि यह आग शॉर्ट सर्किट होने से लगी है। आग से बस को तो नुकसान हुआ है लेकिन सभी सवारियां सुरक्षित है।