सबकी खबर , पैनी नज़र

October 20, 2026 6:49 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 20, 2026 6:49 am

एसजेवीएन द्वारा कारपोरेट कार्यालय में आयोजित रक्‍तदान शिविरों में आज तक का सर्वाधिक 179 यूनिट रक्तदान किया गया

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 28 मार्च,2023: एसजेवीएन ने आईजीएमसी ब्लड बैंक, शिमला के सहयोग से आज निगम मुख्यालय, शिमला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन एसजेवीएन के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में वी. शंकरनारायणन, कार्यकारी निदेशक, डी. दास, कार्यकारी निदेशक तथा शैलेन्‍द्र सिंह, मुख्‍य महाप्रबंधक द्वारा किया गया। आज के शिविर में कारपोरेट कार्यालय में गत वर्ष बनाए गए 168 यूनिट्स के रिकार्ड की तुलना में 179 यूनिट्स एकत्र‍ित किए गए।नन्‍द लाल शर्मा, अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने इस अवसर पर कहा कि आईजीएमसी ब्लड बैंक, शिमला के सहयोग से एसजेवीएन ने समुदाय की सेवा करने की दृढ़ प्रतिबद्धता में आज कारपोरेट मुख्यालय, शिमला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह रक्तदान शिविर शिमला एवं निकटवर्ती विभिन्न अस्पतालों के रोगियों के लिए ब्‍लड की आवश्‍यकताओं को पूरा करने के लिए उपयोगी साबित होगा। नन्‍द लाल शर्मा ने आगे कहा कि एसजेवीएन समाज की बेहतरी में योगदान देने के लिए विभिन्न कल्याणकारी उपायों को अपना रहा है। उन्होंने कहा कि हमेशा की तरह एसजेवीनाइट्स समाज में परोपकारी सहयोग देने में अग्रणी रहे हैं और उन्होंने इस पुनीत कार्य में बड़ी संख्‍या में भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त की। कर्मचारियों तथा उनके परिजनों, सतलुज लेडीज क्लब, शिमला और संविदारत कर्मियों ने 179 यूनिट्स रक्‍तदान किया, जिन्होंने इस जीवनदायक रक्‍तदान शिविर में स्वेच्छा से भाग लिया। उन्होंने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष के दौरान एसजेवीएन के विभिन्न कार्यालयों एवं परियोजनाओं द्वारा आयोजित रक्‍तदान शिविरों में 789 यूनिट्स रक्‍तदान किया गया। रक्‍त दाताओं के महान प्रयासों को मान्‍यता देने एवं उनके बहुमूल्य योगदान की सराहना करने के लिए एसजेवीएन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा रक्‍तदाताओं को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। डॉ. अपूर्वा चौहान ने ब्लड बैंक, इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज, शिमला की टीम के साथ एसजेवीएन के स्वयंसेवकों की सहायता से रक्‍तदान शिविर का सफलतापूर्वक संचालन किया गया।