सबकी खबर , पैनी नज़र

July 9, 2026 8:10 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

July 9, 2026 8:10 am

नगर निगम शिमला शहरी के 19 वार्डों की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 6 अप्रैल 2023: राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर निगम शिमला शहरी के 19 वार्डों की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया हैं। दरअसल पूर्व भाजपा सरकार द्वारा नगर निगम चुनाव से पूर्व वार्ड डेलिमिटेशन कर 34 वार्डो को 41 वार्ड कर दिया गया था। लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा इस फैसले को रदद करने के बाद 41 वार्ड को घटा कर 34 वार्ड कर दिया गया। वहीं राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर निगम शिमला शहरी के 19 वार्डों की मतदाता सूची का अंतिम सूची वीरवारको जारी कर दी गई हैं। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नगर निगम शिमला शहरी भानु गुप्ता ने बताया कि इन वार्डों में वार्ड 1 भराड़ी, वार्ड 2 रुलदु भट्टा, वार्ड 3 कैथू, वार्ड 4 अनाडेल, वार्ड 5 समर हिल, वार्ड 8 बालूगंज, वार्ड नंबर 10 टूटी कंडी, वार्ड 11 नाभा, वार्ड 12 फगली, वार्ड 13 कृष्णा , नगर, वार्ड 14 राम बाजार, वार्ड 15 लोअर बाजार, वार्ड 16 जाखू, वार्ड 17 बैन मोर, वार्ड 18 इंजन घर, वार्ड 19 संजौली चौक, वार्ड 28 छोटा शिमला, वार्ड 33 खलीनी और वार्ड 34 कनलोग शामिल है।