सबकी खबर , पैनी नज़र

October 19, 2026 10:32 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 19, 2026 10:32 pm

कार और बाईक की जबरदस्त टक्कर एक की मौत जबकि दूसरा घायल

मनाली (हिमदेव न्यूज़) 13 अप्रैल, 2023: औट के समीप चंडीगढ मनाली सड़क दुर्घटना में एक की मौत जबकि दूसरा घायल हुआ है। हादसा दोपहर करीब पौने 12 बजे पेश आया। हादसे में संदली मोड पर कार और बाईक की जबरदस्त टक्कर हुई है। हादसे में घायल बाईक सवारों को नागरिक अस्पताल नगवाईं ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने जितेन्द्र, पुत्र टोली सिंह, निवासी कल्हणी सराज को मृत घोषित किया। जबकि गम्भीर रूप से घायल यशपाल पुत्र हंसराज निवासी कल्हणी सराज को जिला अस्पताल कुल्लू रैफर किया गया है। हादसे का समाचार मिलते ही औट पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गई है।