सबकी खबर , पैनी नज़र

October 19, 2026 6:58 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 19, 2026 6:58 pm

राष्ट्रपति ने ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन किया

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 18 अप्रैल, 2023 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज शिमला के समीप छराबड़ा में राष्ट्रपति निवास में विकसित ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन किया। मशोबरा के समीप स्थित राष्ट्रपति निवास जिसे पूर्व में ‘प्रेसिडंेशियल रिट्रीट’ कहा जाता था, आगामी 23 अपै्रल, 2023 से आगुंतकों एवं पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। इससे अब पर्यटक तथा आमजन भी यहां का भ्रमण कर सकेंगे और ट्यूलिप गार्डन में स्ट्रांग, गोल्ड, डेनमार्क, वेलेमार्क, जम्बोपिंक और लैपटॉप जैसी ट्यूलिप की विभिन्न किस्मों का दीदार कर सकेंगे।
श्रीमती मुर्मु ने राष्ट्रपति निवास के परिसर का भ्रमण किया तथा अन्य फूलों व पौधों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
उद्घाटन के उपरांत राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल तथा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी ट्यूलिप गार्डन का भ्रमण किया।
राष्ट्रपति निवास में नेचर ट्रेल और बागीचे भी 23 अप्रैल से प्रकृति प्रेमियों एवं यहां आने वाले अन्य लोगों के लिए खोल दिए जायेंगे। इसके लिए राष्ट्रपति भवन की अधिकारिक वेबसाइट https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in पर ऑनलाइन बुकिंग करवाई जा सकती है।