सबकी खबर , पैनी नज़र

October 8, 2026 12:18 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 8, 2026 12:18 pm

तू भूल जा उसको सुरेंद्र शर्मा शिव

वो मालामाल कर देगी
प्यार से ज़िंदगी तेरी
वो तुझसे प्यार कर लेगी
है ये गलतफहमी तेरी

कहता है ये शिव तुमसे
अफ़वाहों से बचना तुम
बदल देगा वो जग तेरा
है ये गलतफहमी तेरी

उम्र कट जाएगी तेरी
इंतज़ार में उसके
नहीं आएगी फिर भी वो
है तू आस में जिसके

चाहे बन जा भंवरा भी
तू इकरार में उसके
आख़िर टूट जाएगा
तू पड़कर प्यार में उसके

लगता है तुझको वो मासूम
लेकिन तू भी नहीं शातिर
कहता है ये शिव तुमसे
ये सब, बस तेरी ही ख़ातिर

हो जाएगी ज़िंदगी हसीं तेरी
देख तू भूल कर उसको
मिला कुछ क्या कभी तुमको
याद कर के उसको।