सबकी खबर , पैनी नज़र

July 8, 2026 7:17 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

July 8, 2026 7:17 pm

माफ़ कर दो दीवाने को सुरेंद्र शर्मा शिव

मेरे दिल में बसे हो तुम
इसको तोड़ो न अब तुम
हो गया ये दिल तेरा अब
यहां तो राज करते तुम

दोस्ती तोड़कर सीधे
दुश्मनी पर आ गए तुम
इतनी भी क्या जल्दी थी
जो ऐसे पराए हो गए तुम

सपने थे ये तेरे मेरे
क्यों इनको तोड़ आए तुम
दिल में मेरे दर्द है
क्यों मुझको छोड़ आए तुम

जुदाई ये अच्छी नहीं
अब तो मान जाओ तुम
तेरे ही साथ खड़ा हूँ मैं
कदम तो बढ़ाओ तुम

है प्यार अभी भी वैसा
ये महसूस कर लोगे तुम
आकर मेरी बाहों में
खोकर देख लो अगर तुम

अगर हो जाऊंगा मैं गुम
पछताओगे फिर तुम
माफ कर दो जल्दी से
अपने दीवाने को तुम।