???????? आज इंडियन नेशनल कैलेंडर के अनुसार दिनांक राष्ट्रीय सौर INC 10 ज्येष्ठ 1945???????? आज ग्रेगोरियन अंग्रेजी दिनांक 31 मई 2023???????? राष्ट्रीय दिनांक का प्रयोग हमें चैक,NEFT, प्रवेश पत्र, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र,विद्यालय के प्रवेश पत्र ब निष्कासन पत्र पर अंग्रेजी में चेक लिखना हो तब INC 10 JYST 1945हिंदी में चेक भरना हो तब राष्ट्रीय सौर 10 ज्येष्ठ 1945 इस प्रकार लिखना चाहिए।
???????? धारयति इति धर्म:= जिसको हमने धारण किया है, जिसको हमने अपनाया है, जो नियम हमने लिया है =व्रत है संकल्प है। निर्जला एकादशी का व्रत बिना जल अन्न फल खाये रखने का विधान है । फिर भी यदि नहीं रख सकते हैं तो फल ले सकते हैं उसमें भी असुविधा है तब सूर्यास्त के बाद भोजन ग्रहण कर सकते हैं। बलशाली भीम ने श्री कृष्ण जी से पूछा कि मैं तो कभी भी एकादशी का व्रत नहीं रखता क्योंकि मैं भूखा रह नहीं सकता कोई उपाय बताएं तब भगवान श्री कृष्ण जी ने भीम को निर्जला एकादशी का व्रत बिना कुछ खाए पिए रखने का विधान कहा कि यदि आप यह व्रत बिना कुछ खाए पीए रखते हैं तो आपको वर्ष भर के 24 एकादशीओं का फल मिल जाएगा
???? मंदिर सूचना पट्ट, कथा, कीर्तन, विवाह शादी, गृह प्रवेश निमंत्रण पत्र आदि पर दिनांक इस प्रकार लिखें 10 ज्येष्ठ 1945 (5125)???? जो सज्जन प्रतिदिन व्यक्तिगत पूजा करते हैं बह संकल्प इस प्रकार पढ़ सकते हैं ओम विष्णु विष्णु विष्णु श्रीमद् भगवतो महत् पुरुषस्य विष्णो राजया प्रवर्तमानस्य अद्य ब्रह्मणो द्वितीये परार्धे श्री श्वेत वराह कल्पे सप्तमे वैवस्वत मन्वंतरे अष्टा विंशति तमे कलियुग संबत 5125 (वैदिक नाम शुक्र मासे) दिनांक ज्येष्ठ 10 बुध वासरे ……. नामक स्थाने ( अपना गोत्र ब नाम ),,,,,, पूजा अहम् करिष्यामी इस प्रकार संकल्प पढ़ने से हमारा संबंध 01 अरब 95 करोड 58 लाखवर्ष पहले के हमारे आदिगुरु से हो जाता है । संकल्प में तिथि नक्षत्र आदि कहना कर्मकांड की भाषा है, हम जनसाधारण तिथि नक्षत्र के बिना भी संकल्प कर सकते हैं।
???????? राष्ट्रीय शक् संवत् (सन्)1945
???? विक्रमी संवत् (सन्) 2080
???? महावीर जैन सम्वत् 2549
???? बौद्ध संवत् 2563
???? युगाब्द या कलियुग संवत् 5125
???? श्री कृष्ण संवत् (सन्) 5250
???? श्री राम संवत्(सन्) 880166
???? सृष्टि संवत् 1955885125
???? संवत्सर पिंगल
???? उत्तरायण
???? ऋतु ग्रीष्म
???? वेदों के अनुसार शुक्र मास है
???? चन्द्र के अनुसार महीना ज्येष्ठ पक्ष शुक्ल
???? तिथि एकादशी दोपहर 1: 46 तक तदुपरांत द्वादशी
???? वार बुध वार
???? नक्षत्र हस्त प्रातः 6:00 तक तदुपरांत चित्र
???? दिनमान 34 घटी 10 पल (एक दिन रात 60 घटी अथवा 24 घंटे का होता है)
????सूर्य उदय 5:29 सूर्य अस्त 7:09
???? वृष राशि में सूर्य संक्रान्ति से प्रविष्टे 17
???? दिशाशूल उत्तर (यदि यात्रा आवश्यक हो तो धनिया या तिल खा कर घर से निकले) हमने किसी स्थान पर जाना है और वहां से उसी दिन वापस आना है तो दिशाशूल नहीं होता)
???? अभिजीत मुहूर्त दोपहर : to :
(इस समय किये गये कार्य की रक्षा स्वयं भगवान विष्णु करते हैं)
???? राहुकाल 12:18 pm से 02:02 pm तक ( इस समय में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए ऐसा दक्षिण भारत में मान्यता है)
???? यह पंचांग दिल्ली के अक्षांश रेखांश पर आधारित है।
???? निर्जला एकादशी व्रत, भीमसेनी एकादशी, तंबाकू निषेध दिवस, 31 मई बुधवार
???? गंडमूल 4 जून 5:02 am से 6 जून 1:22 am तक
???? पंचक 9 जून प्रातः 6:03 से 13 जून दोपहर 1:31 तक
???? सर्वार्थ सिद्धि योग 5 जून 3:22 am से 5:28 am तक (इस मुहूर्त में किए गए सभी कार्य सिद्ध होते हैं)
???? सर्वार्थसिद्धि योग 31 मई प्रातः 5:29 से प्रातः 5:59 मिनट तक
???? अमृत सिद्धि योग 13 जून दोपहर 1:31 से 14 जून प्रातः 5:27 तक
???? द्विपुष्कर योग 25 जुलाई प्रातः 5:42 से शाम 3:08 तक(इस समय में किया गया कार्य दोगुना होता है)
???? त्रिपुष्कर योग 20 जून प्रातः 5:27 से दोपहर 1:07 तक
???? ज्वालामुखी योग 5 जून 3:22 am से 6:39 am तक (इस योग में कोई भी कार्य नहीं करना चाहिए)




