सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 21, 2026 6:01 pm

???????? राष्ट्रीय दिनांक ???????? बुध वार ????????

???????? आज इंडियन नेशनल कैलेंडर के अनुसार दिनांक राष्ट्रीय सौर INC 31 ज्येष्ठ 1945
???????? आज पोप ग्रेगोरियन के अनुसार अंग्रेजी दिनांक 21 जून 2023
???????? राष्ट्रीय दिनांक का प्रयोग हमें चैक,NEFT, बैंक cash counter पर, प्रवेश पत्र, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र,विद्यालय के प्रवेश पत्र ब निष्कासन पत्र पर
अंग्रेजी में लिखना हो तब INC 31 JYST 1945 हिंदी में लिखना हो तब
राष्ट्रीय सौर 31 ज्येष्ठ 1945 इस प्रकार लिखना चाहिए।
???? मंदिर सूचना पट्ट, कथा, कीर्तन, विवाह शादी, गृह प्रवेश निमंत्रण पत्र आदि पर दिनांक इस प्रकार लिखें 31 ज्येष्ठ 1945 (5125)
???? आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को अपने उत्सव में शामिल करते हुए धूमधाम से मनाना चाहिए। सरकार ने अपना कार्य कर दिया अब हम जनमानस का कर्तव्य है कि योग दिवस जो अब अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बन चुका है धूमधाम से मनाएं। यही प्राचीन योग गुरुओं के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। आज सबसे बड़ा दिन सबसे छोटी रात होगी। आज से वर्षा ऋतु आरंभ होगी। आज से दक्षिणायन आरंभ होगा
???? जो सज्जन प्रतिदिन व्यक्तिगत पूजा करते हैं बह संकल्प इस प्रकार पढ़ सकते हैं ओम विष्णु विष्णु विष्णु श्रीमद् भगवतो महत् पुरुषस्य विष्णो राजया प्रवर्तमानस्य अद्य ब्रह्मणो द्वितीये परार्धे श्री श्वेत वराह कल्पे सप्तमे वैवस्वत मन्वंतरे अष्टा विंशति तमे कलियुग संबत 5125 (वैदिक नाम शुक्र मासे) दिनांक ज्येष्ठ 31 बुध वासरे ……. नामक स्थाने ( अपना गोत्र ब नाम ),,,,,, पूजा अहम् करिष्यामी इस प्रकार संकल्प पढ़ने से हमारा संबंध 01 अरब 95 करोड 58 लाखवर्ष पहले के हमारे आदिगुरु से हो जाता है । संकल्प में तिथि नक्षत्र आदि कहना कर्मकांड की भाषा है, हम जनसाधारण तिथि नक्षत्र के बिना भी संकल्प कर सकते हैं।
???????? राष्ट्रीय शक् संवत् (सन्)1945
???? विक्रमी संवत् (सन्) 2080
???? महावीर जैन सम्वत् 2549
???? बौद्ध संवत् 2563
???? युगाब्द या कलियुग संवत् 5125
???? श्री कृष्ण संवत् (सन्) 5250
???? श्री राम संवत्(सन्) 880166
???? सृष्टि संवत् 1955885125
???? संवत्सर पिंगल
???? उत्तरायण
???? ऋतु ग्रीष्म
???? वेदों के अनुसार शुक्र मास है
???? चन्द्र के अनुसार महीना आषाढ़ पक्ष शुक्ल
???? तिथि तृतीया शाम 3:09 तक तदुपरांत चतुर्थी
???? वार बुध वार
???? नक्षत्र पुष्य
???? दिनमान 34 घटी 35 पल (एक दिन रात 60 घटी अथवा 24 घंटे का होता है)
????सूर्य उदय 5:27 सूर्य अस्त 7:17
???? मिथुन राशि में सूर्य संक्रान्ति से प्रविष्टे 07
???? दिशाशूल उत्तर (यदि यात्रा आवश्यक हो तो धनिया या तिल खा कर घर से निकले) हमने किसी स्थान पर जाना है और वहां से उसी दिन वापस आना है तो दिशाशूल नहीं होता)
???? अभिजीत मुहूर्त दोपहर : to :
(इस समय किये गये कार्य की रक्षा स्वयं भगवान विष्णु करते हैं)
???? राहुकाल 12:22 pm से 02:07 pm तक ( इस समय में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए ऐसा दक्षिण भारत में मान्यता है)
???? यह पंचांग दिल्ली के अक्षांश रेखांश पर आधारित है।
???????? योग दिवस सबसे बड़ा दिन सबसे छोटी 21 जून बुधवार
???????? स्वामी विवेकानंद स्मृति दिवस, वर्षा ऋतु आरंभ ब राष्ट्रीय आषाढ़ मास आरंभ 01आषाढ़ (22 जून) गुरुवार (कुछ जन हमारे इस लेख में शंका करते हैं कि आषाढ़ मास तो आषाढ़ कृष्ण प्रतिपदा अर्थात 15 ज्येष्ठ (5 जून) से आरंभ है उनके समाधान के लिए महाकवि कालिदास रचित मेघदूतम् ग्रंथ में यक्ष अपनी यक्षणी के लिए श्लोक कहता है आषाढ़स्य प्रथमे दिवसे)
???? श्री महावीर स्वामी गर्भ कल्याणंक जैन 24 जून शनिवार
???? अष्ट्राह्निका प्रारंभ जैन 26 जून सोमवार
???? भड़ली नवमी अबूझ मुहूर्त 27 जून मंगलवार
???? उल्टा रथ बहुडा़ यात्रा पुरी 28 जून बुधवार
???? गंडमूल 22 जून 1:20 am से 24 जून 7:17am
???? पंचक 6 जुलाई दोपहर 1:40 से 10 जुलाई शाम 6:58 तक
???? सर्वार्थ सिद्धि योग 25 जून प्रातः 10:10 से 26 जून प्रातः 5 :30 मिनट तक(इस मुहूर्त में किए गए सभी कार्य सिद्ध होते हैं)
???? सर्वार्थसिद्धि योग 30 जून शाम 4:09 से 01 जुलाई प्रातः 5:31 का
???? अमृत सिद्धि योग 11 जुलाई प्रातः 5:36 से शाम 7:04 तक
???? द्विपुष्कर योग 25 जुलाई प्रातः 5:42 से शाम 3:08 तक(इस समय में किया गया कार्य दोगुना होता है)
???? त्रिपुष्कर योग 25 जून प्रातः 10:10 से रात्रि 12:25 तक