सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 8, 2026 8:21 am

अविनाश राय खन्ना ने की भाजपा के कार्यकर्ताओं से बात

  • इस आपदा की घड़ी में भी भाजपा का कार्यकर्ता जनता की सेवा में निरंतर कार्य कर रहा है
  • प्रदेश सरकार को आश्वासन देते हैं कि केंद्र सरकार एवं भाजपा इस संकट की घड़ी में मदद करने के लिए अग्रिम भूमिका में रहेगी

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 10 जुलाई 2023: भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने हिमाचल में बारिश के इस कठिन दौर में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, समस्त भाजपा प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्षों के साथ दूरभाष के माध्यम से बातचीत की। अविनाश राय खन्ना ने हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण भारी नुकसान का जायजा लिया और कार्यकर्ताओं को इस कठिन घड़ी में अपना और जनता का ख्याल रकने को कहा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता जनसेवा के लिए अग्रिम भूमिका में रहता है और इस आपदा की घड़ी में भी भाजपा का कार्यकर्ता जनता की सेवा में निरंतर कार्य कर रहा है। आज भारतीय जनता पार्टी ने दो हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं जिस पर अनेकों कॉल भी आई है और इन सभी समस्याओं का समाधान करने में भाजपा कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस आपदा की घड़ी में भाजपा राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करती है और यही कारण है कि भाजपा जनसेवा के लिए प्रसिद्ध है।
देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भी हिमाचल प्रदेश में बारिश से नुकसान का जायजा लिया है। इसके लिए हम उनका धन्यवाद करते हैं और हम भाजपा के कार्यकर्ताओं और प्रदेश सरकार को आश्वासन देते हैं कि केंद्र सरकार एवं भाजपा इस संकट की घड़ी में मदद करने के लिए अग्रिम भूमिका में रहेगी।