सबकी खबर , पैनी नज़र

June 20, 2026 3:18 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 20, 2026 3:18 am

आईएएस एसोसिएशन ने संदीप नेगी के निधन पर शोक व्यक्त किया

शिमला 02 अगस्त, 2023: हिमाचल प्रदेश आई.ए.एस. एसोसिएशन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संदीप नेगी के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। संदीप नेगी का लंबी बीमारी के बाद आज पीजीआई चंडीगढ़ में निधन हो गया।
एसोसिएशन ने शोकसभा आयोजित कर संदीप नेगी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी अनुकरणीय प्रशासनिक सेवाओं की सराहना की।
एसोसिएशन के एक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि संदीप नेगी को जन सेवाओं  के लिए प्रतिबद्धता और प्रदेश के लोगों के कल्याण के लिए अथक प्रयासों के लिए सदैव याद रखा जाएगा। उनका निधन प्रशासनिक क्षेत्र व राज्य के लिए अपूर्णीय क्षति है।