सबकी खबर , पैनी नज़र

June 19, 2026 10:34 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 19, 2026 10:34 pm

राहुल गांधी की लोक सभा सदस्यता बहाल करने का निर्णय सत्य की जीत।

शिमला- 07 अगस्त 2023 वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री राम लाल ठाकुर पूर्व विधायक सतपाल रायजादा व प्रदेश कांग्रेस महासचिव देवेन्द्र बुशैहरी ने कहा कि आज बड़ी खुशी का दिन है। आज लोकतंत्र की जीत हुई है। संविधान की जीत हुई है। सत्यमेव जयते जो हमारे नेशनल सिंबल के नीचे लिखा हुआ रहता है। आज उसकी जीत हुई है। हम तहेदिल से माननीय सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते है।
राम लाल ठाकुर ने कहा है कि अभी संविंधान जिंदा है। उन्होंने कहा कि यह सविंधान, लोकतंत्र और भारत के आम लोंगों की जीत हुई है। यह केवल राहुल गांधी की जीत नहीं हैं, पूरे भारत की जनता की जीत है, डेमोक्रसी की जीत है और संविधान के असूलों की जीत है। इसीलिए एक बहुत बड़ा फायदा देश के लोगों को हुआ है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता खतरे में पड़ गई है। जो भी व्यक्ति अथवा राजनीतिक दल केन्द्र सरकार के गलत निर्णयों के खिलाफ आवाज़ उठाने की कोशिश करते हैं। केन्द्र सरकार द्वारा उनकी आवाज को कुचलने का प्रयास किया जाता है।
राम लाल ठाकुर ने कहा कि माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा राहुल गांधी की लोक सभा सदस्यता बहाल करने का फैसला स्वागत योग्य है और इस फैसले से देश की जनता में संदेश गया है कि भाजपा की केन्द्र सरकार द्वारा राहुल गांधी छबि को नुकसान पंहुचाने की मंशा से उन पर मनघड़ंत आरोप लगाने के हर सम्भव कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि देश की जनता अब समझ चुकी है और अब जानता भाजपा के जुमलों में फसने वाली नहीं है। उन्होने कहा कि 2024 में लोकसभा चुनावों में भाजपा बुरी तरह पराजित होगी।