सबकी खबर , पैनी नज़र

April 29, 2026 6:57 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

April 29, 2026 6:57 pm

भाजपा विधायक विनोद कुमार पर एफआईआर निंदनीय : रणधीर शर्मा

• एक विधायक द्वारा अपने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को उठाना उसका कर्तव्य

• कांग्रेस सरकार का रवैया तानाशाही 

शिमला 05 सितम्बर 2023: वर्तमान कांग्रेस सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही हैं , यह आरोप भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने लगाया हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पिछले दिनों नाचन से भाजपा विधायक विनोद कुमार पर एफआईआर कर निंदनीय कार्य किया हैं। उन्होंने कहा कि एक विधायक द्वारा अपने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को उठाना , उन विषयों पर अधिकारीयों से मिलना और उनकी चर्चा करना हर विधायक का कर्तव्य हैं। उन्होंने कहा कि उन समस्याओं का हल न होने पर ऊँची आवाज़ में भी बात करनी पड़ सकती हैं। पर उस पर यह भेदभाव पूर्ण कार्य करना सरकार को शोभा नही देता हैं। भाजपा सरकार के इस क्रतिज्ञ की घोर निन्दा करती है। शर्मा ने कहा कि यह विषय मात्र नाचन का नही हैं, कुछ लोगों को राहत मिलना कुछ को राहत न मिलना भेदभाव पूर्ण कृत्य हैं। प्रशासन द्वारा विधायक की बात को न सुनना सरकार की तानाशाही प्रवृति को दर्शाता हैं। विधायक दल इसकी कड़ी निंदा करता हैं और इस एफआईआर को जल्द वापिस लेने की मांग करता हैं।उन्होंने कहा कि 18 सितंबर को विधानसभा सत्र में भाजपा इस विषय को जोर शोर से उठायगी। शर्मा ने सरकार को चेताया की कांग्रेस सरकार के भेदभाव पूर्ण कार्य व बंदर बांट को नही रोका गया तो भाजपा सदन के साथ साथ सदन के बाहर भी इस विषय को उठाएंगे और इसको जनआंदोलन बनाएंगे। ताकि बहरी सरकार को लोगों की समस्याएं सुनाई दे जाए या दिखाई दे जाए और लोगों को न्याय मिल सके।