सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

April 11, 2026 1:04 pm

आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेला समुदाइक स्वास्थ्य केंद्र/नागरिक अस्पताल स्तरीय मेला नागरिक अस्पताल सुन्नी

सुन्नी 25 सितंबर डा अर्चित शर्मा (कार्यकारी खंड चिकित्सा अधिकारी सुन्नी) द्वारा यह अवगत करवाया गया की जिला चिकित्सा अधिकारी शिमला डा सुरेखा चोपड़ा के सफल दिशानिर्देश स्वरूप आज 25/09/2023 ,सोमवार को नागरिक अस्पताल सुन्नी में इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान असपताल शिमला द्वारा आयुषमान भव अभियान के अधीन बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य मेला का आयोजन प्रधानाचार्य इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान असपताल डा सीता ठाकुर के आदेशानुसार किया गया। इस उपलक्ष पर इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान असपताल से बहु विशेषज्ञ मेला की अगुवाई सामुदायिक चिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष डा अनमोल गुप्ता की सौहार्द उपस्थिति में की गई। स्वास्थ्य मेला आयोजन में नेत्र रोग विभाग के सह आचार्य डा विनय गुप्ता की उपस्थिति भी रही। बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य मेला में रजिस्ट्रार औषधि चिकितसा/मेडिसिन डा राजीव कुंडलास, रजिस्ट्रार शल्य चिकित्सा डा सामंत सागर नेगी, रजिस्ट्रार मनोचिकित्सा विभाग डा अभिलक्ष, रजिस्ट्रार महिला रोग विशेषज्ञ डा पूजा, रजिस्ट्रार नेत्र रोग विशेषज्ञ डा अभिषेक, रजिस्ट्रार नाक कान गला विभाग डा शिवानी , रजिस्ट्रार हड्डी रोग विशेषज्ञ डा मोहित ठाकुर, रजिस्ट्रार शिशु रोग विभाग डा किरण ने अभूतपूर्ण सुविधाएं लाभार्थियों को प्रदान की।स्वास्थ्य मेला में 221 लाभार्थियों का पंजीकरण हुआ, इसके अधीन 73 लाभार्थियों ने सामान्य वा 148 लाभार्थीयों ने बहु विशेषज्ञ चिकित्सकीय सुविधाओं का लाभ उठाया।
सूक्ष्म शल्य चिकित्सकीय सुविधाएं 21 लाभार्थी, वा 125 लाभार्थियों ने परिवार नियोजन वा प्रसव, प्रसूति और शिशु स्वास्थ्य सुविधाएं वा जागरूकता का लाभ उठाया, 685 रक्त जांच की गई, मोतिया बंद के 09 मरीज जांच उपरांत शल्य निदान हेतू आईजीएमसी शिम्ला उपरोक्त इलाज हेतु रेफर किए गए। मुख्य शल्य चिकित्सकीय जांच हेतु 15 लाभार्थी, सूक्ष्म शल्य चिकित्सकीय सुविधा हेतु 06 लाभार्थी और 32 लाभार्थियों को विभिन्न बिमारियों की जांच उपरांत आईजीएमसी शिमला के लिए निदान हेतु रेफर किया गया। अंततः स्वास्थ्य मेला नागरिक अस्पताल सुन्नी को 25/09/2023 को सफल प्रारूप दिया गया। खंड चिकित्सा आधिकारी सुन्नी डा अर्चित शर्मा ने जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा हरी राम ठाकुर के सफल निर्देश वा इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान असपताल से कोऑर्डिनेटर सहायक आचार्य डा प्रेम चौहान और सामुदायिक चिकित्सा विशेषज्ञ डा अनुज कौशल के अमूल्य सहयोग वा सभी चिकित्सको /विशेषज्ञों के अभूतपूर्ण सहयोग के लिए आभार जताया।