सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 11, 2026 1:40 pm

हर पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान : भाजपा

त्रिलोक कपूर संयोजक नियुक्त

शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने एक अधिसूचना जारी करते हुए कहा की सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पूरे देशभर में “विकसित भारत संकल्प यात्रा” अभियान हर पंचायत एवं शहरों के प्रमुख स्थानों पर दिनांक 15 नवम्बर, 2023 से अगले 2 महीने तक आयोजित किया जाएगा। इस अभियान के तहत डिजीटल वैन हर पंचायत में मोदी सरकार की जनहित योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए भेजी जाएगी। इस अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर को इस अभियान का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्य, प्रदेश सचिव डेजी ठाकुर, प्रदेश सचिव विशाल चौहान, प्रदेश सचिव सुमीत शर्मा को इस अभियान का प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।