सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 26, 2026 6:54 pm

स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष पर की वर्चुअल संगोष्ठी

स्वामी विवेकानन्द जयंती के उपलक्ष्य पर देश में लागू हुए तीन कानूनों की जानकारी करी साझा

तिथि : 14/01/2024 स्वामी विवेकानंद स्टडी सर्किल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने दिनांक 14 जनवरी 2024 को ऑनलाइन माध्यम से राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया. यह संगोष्ठी तीन नए अपराध कानून को लेकर की गई, इसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर शिवांग दूरजे लामा जो सिक्किम लॉ कॉलेज के प्रधानाचार्य हैं, गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में प्रोफेसर शिवकुमार डोगरा जो हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टिट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज के डायरेक्टर हैं और विशेष अतिथि के रूप में अधिवक्ता मुकेश कुमार धीमान जो लॉ विद ट्विंस नामक यूट्यूब चैनल के संस्थापक हैं इस संगोष्ठी में 148 प्रतिभागियों ने भाग लिया और मुख्य रूप से तीन प्रतिभागियों ने अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया. संगोष्ठी में रिसर्च पैनल डिस्कशन और Q एंड A सेशन हुआ. संगोष्ठी में किस प्रकार से तीन नए कानून भारतीय न्याय प्रणाली में बदलाव लाएंगे उसको लेकर चर्चा की गई, कौन से अनुच्छेद बदल दिए गए उन पर बात की गई। स्वामी विवेकानंद स्टडी सर्कल के संयोजक राहुल जगोता ने बताया कि इस संगोष्ठी में 15 से ज्यादा राष्ट्रीय संस्थानों के विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया, वहीं स्टडी सर्कल के सह संयोजक सानिध्य शर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद स्टडी सर्कल राष्ट्रहित एवं विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए सिविल सर्विसेस, जूडिशल सर्विसेस, UGC-NET आदि परिक्षाओं की तयारी के लिए classes का आयोजन करते रेहता है और भविष्य के लिए भी राष्ट्रहित एवं विद्यार्थिहित के लिए स्वामी विवेकानंद स्टडी सर्कल तत्पर है ।

अंत में स्वामी विवेकानन्द स्टडी सर्किल के संयोजक राहुल जी ने सभी का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा की स्वामी विवेकानंद स्टडी सर्किल ने इस संगोष्ठी का आयोजन राष्ट्रीय युवा दिवस (स्वामी विवेकानंद जी) की जयंती के उपलक्ष पर किया गया और स्टडी सर्किल एचपीयू इकाई आने वाले समय में युवाओं को देश हित , राष्ट्रीय हित के लिए प्रेरित करने के साथ -साथ शैक्षणिक क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा जिस से छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सहयोग प्राप्त हो सके।

जारीकर्ता : राहुल सिंह जगोता
दायित्व: स्टडी सर्किल संयोजक
संपर्क: 7807517330